*धारा 163 BNSS के प्रभावी पालन हेतु रुधौली क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च* उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई*
*जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026*
*बस्ती।* जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत बस्ती के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा थाना रुधौली क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च में उपजिलाधिकारी भानपुर, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कलवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रभारी निरीक्षक रुधौली, प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया, थानाध्यक्ष गौर, थानाध्यक्ष सोनहा, थानाध्यक्ष नगर तथा प्रशासनिक व पुलिस बल शामिल रहे।अधिकारियों ने जनपद में लागू धारा 163 BNSS का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराया। इस दौरान आमजन को कानून का पालन करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
*धारा 163 BNSS के उल्लंघन पर कार्रवाई*
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धारा 163 BNSS का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें गिरफ्तारी, मुकदमा पंजीकरण तथा अन्य विधिक प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई शामिल है।
*जनता से अपील*
जनपद वासियों से अपील है कि धारा 163 BNSS के निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति भंग करने वाले तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। क्षेत्र में सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026