*थाना छावनी प्रभारी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई* वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कच्ची शराब व टेम्पू बरामद*
*जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026*
*बस्ती।* अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत *थाना छावनी प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालूघाट जाने वाले नहर के पास बन्धा, ग्राम चन्द्रपलिया में अवैध कच्ची शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
दौराने चेकिंग पुलिस ने 02 प्लास्टिक की बोरी में रखी कुल *80 लीटर अवैध कच्ची शराब* बरामद की। मौके से एक *मोटर टेम्पू UP42CT 9830* भी पकड़ा गया। फर्द बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0- 150/2026 धारा 60, 72 EX ACT पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त की पहचान *गौतम निषाद पुत्र हरिलाल निषाद निवासी पूरे चेतन, थाना छावनी, जनपद बस्ती* के रूप में हुई। यह अभियुक्त थाना छावनी पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 146/2026 धारा 60, 63 EX ACT व 274 BNS में भी वांछित चल रहा था। जिसे घटना स्थल से ही दिनांक 12.07.2026 को समय करीब 18:30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
*बरामदगी
1. 02 प्लास्टिक की बोरी में कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब
2. एक मोटर टेम्पू वाहन सं0 UP42CT 9830
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
1. *प्र0नि0 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह*, थाना छावनी, जनपद बस्ती
2. उ0नि0 रामकुमार पासवान, थाना छावनी, जनपद बस्ती
3. का0 अभिषेक सिंह, का0 शिल्लू जायसवाल, का0 करमजीत यादव, का0 चन्द्रकेश प्रजापति, थाना छावनी, जनपद बस्ती
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026