*SJPU और AHTU की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न*
*बाल संरक्षण, पोक्सो एक्ट और जे.जे. एक्ट पर दिया गया विशेष जोर*
*जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026*
बालकों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर *विशेष किशोर पुलिस इकाई SJPU* व *थाना AHTU (मानव तस्करी रोधी इकाई)* जनपद बस्ती की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता *अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल)* द्वारा की गई। बैठक में *क्षेत्राधिकारी हरैया (उप नोडल अधिकारी)* के पर्यवेक्षण में तथा *AHTU प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश गौतम* एवं *SJPU प्रभारी* की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सहायक अभियोजन अधिकारी, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, जीआरपी, वन स्टॉप सेंटर, श्रम विभाग के अधिकारी, थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।
*बैठक में लिए गए मुख्य बिंदु*
1. *बाल अपराधों की रोकथाम*: बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम और लैंगिक समानता व नारी शक्ति पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
2. *पोक्सो एक्ट का अनुपालन*: पोक्सो के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर CWC को सूचित करना अनिवार्य है। पुलिस द्वारा फॉर्म A व B भरा जाना तथा पीड़ित/पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए।
3. *जे.जे. एक्ट 2015 के संशोधन*: बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्यों, सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट भरने, रिमांड के समय नाबालिग का सादे वस्त्रों में मेडिकल कराने और जे.जे. एक्ट की धारा 24 के तहत बाल अपचारी की फोटो व व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करने पर चर्चा की गई।
4. *समन्वय पर बल*: विवेचना के दौरान आ रही समस्याओं, पीड़िता के आवासन व पुनर्वास को लेकर सभी विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
*अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल)* ने कहा कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026