कोईलवर: मोखलीसा मोड़ से 100 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त
बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत गिधा थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मोखलीसा मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान शराब की ढुलाई में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।