मंझनपुर: भेलखा में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की निर्मम हत्या, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भेलखा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। खेत की रखवाली कर समर सेबल में सो रहे प्रेमचंद्र पुत्र अमरनाथ की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रेमचंद्र ने दम तोड़ दिया।