मंझनपुर: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित और दुष्कर्म पीड़िता की हत्या में लिप्त आरोपियों को महेवाघाट और पश्चिम शरीरा पुलिस ने पकड़ा
महेवाघाट और पश्चिम शरीरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित और कई संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बुधवार की सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में पवन निषाद निवासी ग्राम ढेरहा और गुलाब निषाद निवासी पभोस शामिल हैं।