दुर्गा पूजा ड्यूटी समाप्त होने पर बाहरी पुलिस बलों की हुई डी-ब्रीफिंग
जहानाबाद : दुर्गा पूजा ड्यूटी समाप्त होने के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त बाहरी पुलिस बलों की डी-ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने पूजा के दौरान सराहनीय सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाने वाले सभी जवानों को धन्यवाद दिया।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों के अनुशासन, समर्पण और सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और आपसी समन्वय से पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), जहानाबाद भी उपस्थित रहे।
Jehanabad, Jehanabad | Oct 22, 2026