Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
News4you
‘मोदी राज में महंगाई अपार, जनता पर बस मार ही मार!’ अशोक चांदना का सरकार पर तीखा हमला #AshokChandna #Inflation #Mehangai #ModiGovernment #RajasthanPolitics Congress PoliticalNews RajasthanNews PriceRise PublicIssues PoliticalStatement TrendingNews
Girwa, Udaipur
| Sep 10, 2026
#ashokchandna
#inflation
#mehangai
#modigovernment
#rajasthanpolitics
MORE NEWS
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026
बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत 13 सितंबर को स्टार्टअप इन्वेस्टर पिचिंग वर्कशॉप युवा उद्यमियों को निवेश के लिए तैयार करेगी बीसीआई युवा की विशेष वर्कशॉप @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के बीसीआई युवा की ओर से आयोजित किए जा रहे बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को निवेश के लिए तैयार करने के उद्देश्य से स्टार्टअप इन्वेस्टर पिचिंग वर्कशॉप का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। वर्कशॉप दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मधुश्री बैंक्वेट, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, जूडियो स्टोर के पीछे, उदयपुर में आयोजित होगी। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि आज के दौर में स्टार्टअप के लिए केवल बेहतर बिजनेस आइडिया होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे निवेशकों के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना, बिजनेस की ग्रोथ क्षमता को प्रदर्शित करना और लीगल व फाइनेंशियल स्तर पर पूरी तरह तैयार रहना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवा उद्यमियों को इन्वेस्टर कनेक्ट के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि वर्कशॉप में प्रतिभागियों को वेंचर रेडीनेस, इन्वेस्टमेंट आर्किटेक्चर, ट्रैक्शन, ग्रोथ, डिजिटल प्रेजेंस, लीगल एवं रेग्युलेटरी कम्प्लायंस तथा इन्वेस्टर पिचिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निवेशकों के सामने पिच प्रस्तुत करने, प्रभावी स्टोरीटेलिंग, फाउंडर कम्युनिकेशन और सवाल-जवाब को बेहतर तरीके से संभालने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वर्कशॉप में स्टार्टअप कंसल्टेंट एवं मेंटर दीपक के. सोनी, परफॉर्मेंस मार्केटिंग एक्सपर्ट रोचक भावसार, लीगल रेग्युलेटरी एवं कम्प्लायंस एक्सपर्ट जनमेजय मेहता तथा कॉरपोरेट ट्रेनर एवं सॉफ्ट स्किल्स कोच प्रतिमा एस. रतानी विशेषज्ञ के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। वर्कशॉप में चार प्रमुख मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। मॉड्यूल 01 – वेंचर रेडीनेस एवं इन्वेस्टमेंट आर्किटेक्चर में पिच डेक, बिजनेस मेट्रिक्स, यूनिट इकॉनॉमिक्स, फाइनेंशियल प्रोजेक्शंस, जीटीएम, इन्वेस्टमेंट आस्क, फंड यूटिलाइजेशन और एग्जिट स्ट्रेटजी पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। मॉड्यूल 02 – ट्रैक्शन, ग्रोथ एवं डिजिटल प्रेजेंस में परफॉर्मेंस मार्केटिंग, डिजिटल प्रेजेंस, कस्टमर एक्विजिशन, ब्रांड क्रेडिबिलिटी और ग्रोथ स्ट्रेटजी पर जानकारी दी जाएगी। मॉड्यूल 03 – लीगल, रेग्युलेटरी एवं कम्प्लायंस रेडीनेस के अंतर्गत बिजनेस रजिस्ट्रेशन, लीगल डॉक्यूमेंटेशन, रेग्युलेटरी कम्प्लायंस, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, कॉन्ट्रैक्ट्स और इन्वेस्टर ड्यू डिलिजेंस रेडीनेस पर चर्चा होगी। वहीं मॉड्यूल 04 – इन्वेस्टर पिचिंग, स्टोरीटेलिंग एवं डील कम्युनिकेशन में पिच डिलीवरी, स्टोरीटेलिंग, फाउंडर कम्युनिकेशन, इन्वेस्टर साइकोलॉजी, क्यू एंड ए हैंडलिंग और डील रूम एटीकेट जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि यह वर्कशॉप सभी के लिए खुली है और इसमें कोई भी इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकता है। विशेष रूप से स्टार्टअप फाउंडर्स, युवा उद्यमियों, बिजनेस आइडिया पर काम कर रहे युवाओं और निवेश की दिशा में आगे बढ़ने वाले प्रतिभागियों के लिए यह वर्कशॉप बेहद उपयोगी रहेगी।
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026
उदयपुर पुलिस की बड़ी करवाई, पंचवटी स्तिथ नवीन ज्वेलर्स शोरूम में हुई 1 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, मुख्य सरगना सहित 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार I लूट के माल में से 60 लाख का माल बरामद, शेष माल व अन्य आरोपियों की तलाश जारी I @topfans Udaipur Police IGP Udaipur RANGE News 24 Udaipur #CrimeNews #robbery #criminal #arrested #viralpost #udaipur #nonfollowers
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ में एथेनाॅल भरा टेंकर किया सीज प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #ExciseDepartment #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 9 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत चिŸाौड़गढ़ में आबकारी दल की कार्रवाई के तहत एथेनाॅल से भरा टेंकर जब्त किया गया। इस टेंकर के वाॅल्व बाॅक्स की सील टूटी मिली है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। चिŸाौड़गढ़ जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर एथेनाॅल से भरे टेंकर संख्या त्श्र32 ळक् 9220 की जांच करने पर उसके वाॅल्व बाॅक्स की सील टूटी हुई मिली। टेंकर में 215 किलोग्राम वजन में कमी सहित 33 एमएम गेज भी कम था। उक्त संदेहास्पद स्थिति के तहत 39 हजार 900 लीटर एथेनॉल से भरे टैंकर को सीज करते हुए चालक बच्चूसिंह को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में एईओ महिपाल सिंह, एईओ शुभम सोनी, सीआई दिगंबर दयाल एवं पीओ धोलाराम शामिल रहे। अलवर में टोयाटा कार से 196 पव्वे आईएमएफएल एवं देशी शराब के जब्त किए साथ ही आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 24 बोतल अंग्रेजी शराब फोर सेल इन चंड़ीगढ़ बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पाली में ईपीएफ टीम ने 6 कार्टन में भरी देशी मदिरा जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। हनुमानगढ़ में आबकारी टीम ने 58 देशी मदिरा के पव्वे, 12 बीयर बोतल एवं 15 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026
करनाऊवा में केपीएल-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, सफारी क्लब ने जीता खिताब’’शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers करनाऊवा, 08 सितम्बर। ग्राम पंचायत करनाऊवा के प्रशासक हेमंत मीणा के नेतृत्व में आयोजित केपीएल-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद सफारी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केपीएल-3 का खिताब अपने नाम किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में ग्राम पंचायत करनाऊवा के सरपंच हेमंत मीणा ने विजेता सफारी क्लब को विजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक शंकरलाल लिम्बात भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ’उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। भेरू लिम्बात को बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीजन, अजय डामोर को बेस्ट बॉलर, भूपेश लिम्बात, करनाऊवा को बेस्ट बल्लेबाज तथा राजू डामोर एवं हीरोत फला को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता टीम सफारी क्लब के ऑनर अनिल लिम्बात बंटी के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान भेरू लिम्बात ने शानदार नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका टीम के प्रति समर्पण, अनुशासन और जीत के लिए किया गया अथक प्रयास देखने को मिला। ’मार्गदर्शन और समर्पण ने दिलाई जीत’ सफारी क्लब की जीत में राकेश डामोर हीरोत फला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपने अनुभव के माध्यम से खिलाड़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया और टीम का मनोबल बढ़ाया। वहीं अनिल डामोर ने भी खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन देते हुए उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवा खिलाड़ी अंकुर ने भी खेल भावना और समर्पण की मिसाल पेश की। चोटिल होने तथा अपनी टीम के प्रतियोगिता से बाहर होने के बावजूद उन्होंने सफारी क्लब को अपना पूरा सहयोग दिया और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक शंकरलाल लिम्बात लगातार तीन दिनों तक खिलाड़ियों के बीच उपस्थित रहकर उनका उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करते रहे। वहीं विनोद कुमार लिम्बात ने भी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। केपीएल-3 क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के साथ ही युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क एवं अनुशासन की भावना विकसित करने में सफल रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, आयोजकों, जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। केपीएल-3 की विजेता सफारी क्लब की पूरी टीम को शानदार जीत के लिए बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पुष्पक मीणा, अनिल लिम्बात वार्डपंच, अनिल डामोर, लालूराम सहित ग्राम पंचायत करनाऊवा के ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026
शिक्षक दिवस पर नेहा तलदार को मिला आयुष गुरु गौरव सम्मान @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #teachersday #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 9 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के लिए मिकाडो इंटरनेशनल स्कूल, शोभागपुरा की शिक्षिका नेहा तलदार को आयुष गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। नेहा तलदार शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संगीत के क्षेत्र में भी विशेष रुचि रखती हैं। वे नन्हे बच्चों के साथ सहजता से जुड़कर उन्हें प्रेमपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में सीखने के लिए प्रेरित करती हैं। बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल के विकास के लिए वे नियमित रूप से गतिविधि आधारित एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों का प्रयोग करती हैं। नेहा तलदार का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। खेल, कला, संगीत, नृत्य और रचनात्मक गतिविधियों के साथ प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन से बच्चों का समग्र विकास संभव है। नन्हे विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेह, संवेदनशीलता और समर्पण को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026
जोधपुर में आमने-सामने हनुमान बेनीवाल और गजेन्द्र सिंह शेखावत! मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल #HanumanBeniwal #GajendraSinghShekhawat #Jodhpur #Nagaur #RajasthanPolitics PoliticalMeeting RajasthanNews PoliticalNews Beniwal Shekhawat TrendingNews ViralUpdate
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026
‘कान खोलकर सुन लो गहलोत जी!’ भजनलाल शर्मा का तीखा बयान चर्चा में #BhajanlalSharma #AshokGehlot #RajasthanPolitics #RajasthanNews #PoliticalStatement RajasthanGovernment Congress BJP PoliticalNews JaipurPolitics TrendingNews BreakingNews
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026