बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत 13 सितंबर को स्टार्टअप इन्वेस्टर पिचिंग वर्कशॉप
युवा उद्यमियों को निवेश के लिए तैयार करेगी बीसीआई युवा की विशेष वर्कशॉप
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के बीसीआई युवा की ओर से आयोजित किए जा रहे बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को निवेश के लिए तैयार करने के उद्देश्य से स्टार्टअप इन्वेस्टर पिचिंग वर्कशॉप का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। वर्कशॉप दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मधुश्री बैंक्वेट, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, जूडियो स्टोर के पीछे, उदयपुर में आयोजित होगी।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि आज के दौर में स्टार्टअप के लिए केवल बेहतर बिजनेस आइडिया होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे निवेशकों के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना, बिजनेस की ग्रोथ क्षमता को प्रदर्शित करना और लीगल व फाइनेंशियल स्तर पर पूरी तरह तैयार रहना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवा उद्यमियों को इन्वेस्टर कनेक्ट के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके।
बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि वर्कशॉप में प्रतिभागियों को वेंचर रेडीनेस, इन्वेस्टमेंट आर्किटेक्चर, ट्रैक्शन, ग्रोथ, डिजिटल प्रेजेंस, लीगल एवं रेग्युलेटरी कम्प्लायंस तथा इन्वेस्टर पिचिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निवेशकों के सामने पिच प्रस्तुत करने, प्रभावी स्टोरीटेलिंग, फाउंडर कम्युनिकेशन और सवाल-जवाब को बेहतर तरीके से संभालने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
वर्कशॉप में स्टार्टअप कंसल्टेंट एवं मेंटर दीपक के. सोनी, परफॉर्मेंस मार्केटिंग एक्सपर्ट रोचक भावसार, लीगल रेग्युलेटरी एवं कम्प्लायंस एक्सपर्ट जनमेजय मेहता तथा कॉरपोरेट ट्रेनर एवं सॉफ्ट स्किल्स कोच प्रतिमा एस. रतानी विशेषज्ञ के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।
वर्कशॉप में चार प्रमुख मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मॉड्यूल 01 – वेंचर रेडीनेस एवं इन्वेस्टमेंट आर्किटेक्चर में पिच डेक, बिजनेस मेट्रिक्स, यूनिट इकॉनॉमिक्स, फाइनेंशियल प्रोजेक्शंस, जीटीएम, इन्वेस्टमेंट आस्क, फंड यूटिलाइजेशन और एग्जिट स्ट्रेटजी पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
मॉड्यूल 02 – ट्रैक्शन, ग्रोथ एवं डिजिटल प्रेजेंस में परफॉर्मेंस मार्केटिंग, डिजिटल प्रेजेंस, कस्टमर एक्विजिशन, ब्रांड क्रेडिबिलिटी और ग्रोथ स्ट्रेटजी पर जानकारी दी जाएगी।
मॉड्यूल 03 – लीगल, रेग्युलेटरी एवं कम्प्लायंस रेडीनेस के अंतर्गत बिजनेस रजिस्ट्रेशन, लीगल डॉक्यूमेंटेशन, रेग्युलेटरी कम्प्लायंस, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, कॉन्ट्रैक्ट्स और इन्वेस्टर ड्यू डिलिजेंस रेडीनेस पर चर्चा होगी।
वहीं मॉड्यूल 04 – इन्वेस्टर पिचिंग, स्टोरीटेलिंग एवं डील कम्युनिकेशन में पिच डिलीवरी, स्टोरीटेलिंग, फाउंडर कम्युनिकेशन, इन्वेस्टर साइकोलॉजी, क्यू एंड ए हैंडलिंग और डील रूम एटीकेट जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि यह वर्कशॉप सभी के लिए खुली है और इसमें कोई भी इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकता है। विशेष रूप से स्टार्टअप फाउंडर्स, युवा उद्यमियों, बिजनेस आइडिया पर काम कर रहे युवाओं और निवेश की दिशा में आगे बढ़ने वाले प्रतिभागियों के लिए यह वर्कशॉप बेहद उपयोगी रहेगी।
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026