कुसमी: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर अपराध नियंत्रण के लिए साझा पुलिस रणनीति
Kusmi, Sidhi | Oct 25, 2026 मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ और तस्करी रोकने के लिए बॉर्डर मीटिंग की। गांजा, कोरेक्स, अवैध शराब और हथियार तस्करी पर नजर रखने और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर सहमति बनी।