सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)” अभियान के तहत आज दिनांक 02.06.2026 को काराकाट प्रखंड के काराकाट पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के सचिव सह रोहतास जिला के प्रभारी सचिव श्री संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टी, जिलाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री रौशन कुमार सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने आमजनों को सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
शिविर में कुल 128 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निष्पादन किया गया। साथ ही 26 लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रमुख लाभुकों में ग्राम काराकाट निवासी श्री शिद्धु चौधरी एवं श्री जयराम शर्मा को आयुष्मान कार्ड, ग्राम महुअरी निवासी श्री रामजी सिंह को पेंशन स्वीकृति, ग्राम मोहनपुर निवासी श्री अरविंद कुमार को ई-श्रम कार्ड, ग्राम काराकाट निवासी श्री राजेश कुमार सिंह को किसान निधि से संबंधित लाभ, ग्राम सुगीबाल निवासी सुश्री परिधि कुमारी तथा ग्राम मोहनपुर निवासी सुश्री त्रिशा सिंह को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज कराया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
#iprd
#SahyogShivir
#dial1100
#EaseOfLiving
#rohtas
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 2, 2026