उन्नाव: हड़हा में किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, विधायक रागिनी सोनकर पहुंची
थाना अचलगंज हड़हा में बीते 18 फरवरी को दिन बुधवार को दोपहर तकरीबन 3:00 बजे खेत में किसान नन्हे सोनकर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला था, इसके बाद परिजनों ने किसान नन्हे की हत्या करने का आरोप भी लगाया है, वही पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार से मिलने सपा विधायक रागिनी सोनकर हड़हा पहुंची है