सांडी-कुसुमखोर मार्ग पर बाढ़ का पानी भरा, वाहनों का आवागमन बंद; कन्नौज जाने वाले बरतें सावधानी
हरदोई। सांडी से बरंडारी, श्रीमऊ होते हुए कुसुमखोर पुल तक जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पानी अधिक होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का निकलना बंद हो गया है।
मार्ग बंद होने से सांडी क्षेत्र से कन्नौज जाने वाले और कन्नौज से हरदोई आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे फिलहाल इस रास्ते से यात्रा करने से बचें और कन्नौज अथवा हरदोई आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाढ़ का पानी लगातार मार्ग पर भरा हुआ है, जिससे वाहन चालकों के लिए रास्ते से निकलना जोखिम भरा हो सकता है। यात्रियों से अपील है कि पानी कम होने और मार्ग पर आवागमन सुचारु होने तक वैकल्पिक रास्ते का ही इस्तेमाल करें।