गोविंदगढ़: नाखनौल में गोकशी के मामले में पुलिस ने जांच तेज की, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
नौगांवा थाना अंतर्गत मुबारिकपुर के सीमावर्ती गांव नाखनौल के जंगल क्षेत्र में कथित गोकशी की घटना सामने आने के बाद मंगलवार को दोपहर बारह बजे थानाधिकारी हरदयाल यादव ने जांच तेज कर दी है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी जा रही है।