सागर नगर: पीटीसी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में महापौर और अधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी
दरअसल गुरुवार की शाम 7 बजे नगर निगम द्वारा पीटीसी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर 51 फीट विशाल रावण दहन का कार्यक्रम कराया गया था। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि और आम जनता का आमंत्रण था। आमंत्रण पत्र में शहर की प्रथम नागरिक महापौर संगीता सुशील तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के नाम को लेकर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री पर पक्षपात के आरोप लगे थे।