सागर नगर: मकरोनिया के रजाखेड़ी में रावण दहन कार्यक्रम में अटकाव, रावण ने 20 मिनट तक छकाया, विधायक देखते रहे
मकरोनिया नगरपालिका द्वारा विधायक प्रदीप लारिया के सानिध्य में दशहरा महोत्सव का आयोजन राजाखेड़ी बजरिया में गुरुवार की शाम 6 बजे किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सांसद लता गुड्डू वानखेडे, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल सूर्यवंशी शामिल होने पहुंचे, अतिथियों ने कन्याओ का पूजन कर आयोजन की शुरुवात की साथ ही मंच पर राम लक्ष्मण सीता का पूजन...