सागर नगर: नगर निगम द्वारा पीटीसी मैदान में 51 फीट रावण दहन कार्यक्रम संपन्न, मंत्री सहित जनप्रतिनिधि शामिल
नगर निगम द्वारा पीटीसी ग्राउंड में विजयादशमी पर्व के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार की शाम 7 बजे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैदान में पहुंचे। पूरे क्षेत्र में उल्लास और उमंग का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के रूप में सजे कलाकार ने बाण चलाकर रावण का दहन किया