सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, सभी कर्मचारी शामिल हुए
लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा था। पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरुवार की सुबह 9 बजे चिकित्सालय के गेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई...