नबीनगर: जहानाबाद के टेहटा से पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष की हत्या मामले में फरार एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अकोरहा गांव निवासी विक्की गिरी को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर इंस्पेक्टर रंजीत कुमार की टीम ने जहानाबाद के टेहटा से गिरफ्तार किया है. इंस्पेक्टर ने शनिवार की शाम 4 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की हत्या मामले में माली थाना में प्राथमिकी दर्ज थी और वह फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.