नबीनगर: बेनी बीघा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेनी बीघा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी अनूप सिंह है. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने शनिवार की शाम 4 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया.