नबीनगर: बेनी गांव में झारखंड निगरानी की टीम ने मुखिया रामप्रसाद राम के घर पर की छापेमारी
नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के बेनी गांव में झारखंड निगरानी टीम ने मुखिया रामप्रसाद राम के घर छापेमारी की. जानकारी मिली की मुखिया का पुत्र रांची में ब्लॉक सीआई है. वैसे बुधवार की सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निगरानी की टीम ने छापेमारी की है. रांची में उसके आवास और कार्यालय में भी एक साथ छापेमारी हुई है. हालांकि निगरानी की टीम कुछ भी बताने से इनकार कर गई.