नबीनगर: फुटहरवा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी उमेश चौहान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार के शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.