नबीनगर: नबीनगर बस स्टैंड से शराब मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने नबीनगर बस स्टैंड से शराब मामले में फरार का आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी माली थाना क्षेत्र के बेल बीघा गांव निवासी राकेश कुमार यादव है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज थी. जो फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.