पुष्पराजगढ़: भारी बारिश से गिजरी नाले में उफान, शहडोल-अमरकंटक मार्ग हुआ ठप
शनिवार से जारी तेज बारिश ने अनूपपुर जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। राजेंद्रग्राम के समीप शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर स्थित गिजरी नाले में पानी बढ़ने से सड़क पर आवागमन बंद करना पड़ा। शनिवार रात करीब 12 बजे से रविवार दोपहर 12.30 बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इससे नाले के दोनों ओर वाहनों की