कुलपहाड़: कुलपहाड़ पहुंचे शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं
शिक्षक एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी अपने तीन दिवसीय दौरे पर नगर कुलपहाड़ पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।