जमुई: महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने 9 जून को प्रखंड और 17 जून को जिला मुख्यालय पर धरना देने का लिया निर्णय
Jamui, Jamui | Jun 6, 2026 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आगामी 9 जून को सभी प्रखंड मुख्यालयों तथा 17 जून को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक द्वारिका विवाह भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।