इटावा: कोतवाली इलाके में पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में किया पेश
Etawah, Etawah | Mar 17, 2024 कोतवाली इलाके से पुलिस ने रविवार दोपहर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया और मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया। कोतवाली इलाके के मढ़ैया शिवनारायण के रहने वाले संजय कुमार का मारपीट के मामले में वारंट था जबकि मढ़ैया ख्यालीराम के रहने वाले अनिल कुमार की जुए के मामले में वारंट था। पुलिस ने दोनों वारंटियों का मेडिकल परीक्षण करा कोर्ट में पेश किया है।