इटावा: उदी मोड़ चकरनगर रोड पर बाइक और साइकिल की हुई टक्कर, साइकिल सवार छात्रा और बाइक सवार दोनों हुए घायल
Etawah, Etawah | Mar 17, 2024 उदी मोड़ चकरनगर रोड पर रविवार दोपहर ट्यूशन से घर जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। मामले में बताया गया कि भटपुरा हवेली की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा ट्यूशन से घर जा रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार नीरज की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों लोग घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।