कटघोरा: कुसमुंडा में खुले सीवरेज गटर में गिरी गाय, गौसेवकों ने जेसीबी की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन और सुरक्षित निकाली
Katghora, Korba | Oct 19, 2026 एक ओर पूरा क्षेत्र नवरात्रि के पर्व में भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है, तो वहीं कोरबा के कुसमुंडा में एक गाय की जान पर आफत आ गई। विकास नगर स्थित एमडी कॉलोनी में एसईसीएल द्वारा बनाए गए सीवरेज गटर में एक गाय गिर गई। सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर गाय की जान बचाई।