चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगई सेकंड में जेसीबी मशीन में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई सेकंड में चलती हुई एक जेसीबी मशीन आग लग गई।आग उस समय लगी जब मशीन से मशीन का चालक मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहा था।जहां मशीन में अचानक से आग लग गई। वही मशीन का चालक बाल बाल बच गया।और चालक के हल्ला गुहार लगाने के बाद आसपास के लोग आए लेकिन तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी।जिस वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका ।