चितरंगी: चितरंगी थाना पुलिस ने अवैध रेत लदे ट्रैक्टर को ज़ब्त किया, चालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चितरंगी सुदेश तिवारी को सफलता मिली है जहां मुखबीर की मिली सूचना के आधार पर ग्राम दुअरा से एक अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया।और चालक से कागजात चाहा गया जो प्रस्तुत नहीं करने पर चालक के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।