चौरीचौरा: युवाओं ने भरी हुंकार, चौरीचौरा से शुरू हुई जेन जी कनेक्ट यात्रा
उत्तर प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और भर्ती व्यवस्था के सवालों को लेकर जेन जी कनेक्ट यात्रा का गुरुवार को ऐतिहासिक धरती चौरीचौरा से शुभारंभ हुआ। साइकिल यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचकर छात्रों और युवाओं से संवाद किया जाएगा। यात्रा 20 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी और इसका समापन लखनऊ में होगा।