कोलकाता, 19 अगस्त 2026। दुर्गापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF) का 11वां संस्करण कोलकाता के नंदन में शुरू हो गया है। 19 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में करीब 20 देशों की 200 से अधिक फिल्में दर्शकों के सामने पेश की जाएंगी।
फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और इंडिपेंडेंट सिनेमा समेत विभिन्न श्रेणियों की फिल्मों को जगह दी गई है। आयोजकों के अनुसार, दर्शकों के लिए कई खास फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
इस आयोजन के पीछे कजरी मोदक और देवलीना मोदक की अहम भूमिका है। वहीं, दुर्गापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से जुड़े सदस्य और पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।
फेस्टिवल का आयोजन तियाशा मूवीज़ और प्रभा ब्लेसिंग फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।
सिनेमा के अलग-अलग रंगों और दुनिया भर की कहानियों को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन फिल्म प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।
रिपोर्ट: मानव मंडल
.
.
.
.
#DurgapurInternationalFilmFestival #DIFF2026 #DurgapurFilmFestival #दुर्गापुर #फिल्मफेस्टिवल
Fatehabad, Agra | Aug 21, 2026