टीकमगढ़: AI फर्जी ऑडियो से सियासी बवाल: मनोज पंडित पहुंचे एसपी दफ्तर, कार्रवाई की मांग!
कारी नगर परिषद के पार्षद मनोज पंडित ने अपने खिलाफ AI के जरिए फर्जी ऑडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पलेरा निवासी जय प्रकाश राय ने उनकी छवि धूमिल करने के लिए यह साजिश रची। मनोज पंडित गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच व दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।