पटना ग्रामीण: महिलाओं की जगह पुरुषों के खाते में भेजे ₹10000, RJD ने लगाया गड़बड़ी का आरोप, कहा- अब पुरुषों को लिखे जा रहे हैं लव लेटर
राजद ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे सरकार पर वोट खरीदने और सत्ता हासिल करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। राजद ने यह भी कहा है कि बिहार में एनडीए नेताओं और अधिकारियों को इतनी जल्दी बाजी थी कि कथित वोट खरीद की प्रक्रिया में भयंकर गड़बड़ी हो गई।