कोंडागांव: सजा सुनते ही कैदी कोर्ट से हो गया फरार जवानों ने घेरकर पकड़ा, हत्या के मामले में न्यायालय ने सुनाई थी उम्रकैद
कोंडागांव कोर्ट परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कैदी मौके से फरार हो गया। कोर्ट में जैसे ही आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मौका देखकर कोर्ट परिसर से आरोपी फरार हो गया। हालांकि मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे भागते हुए देखा लिया और फिर तुरंत उसके पीछे दौड़ लगा दी। कोर्ट परिसर से 100 मीटर के दायरे में ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।