➡️ सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी सांवलीगढ़ में ली समीक्षा बैठक
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने 17 अक्टूम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेड़ी सांवलीगढ़ में समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने बैठक में समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की कर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ हीं उन्होंने प्रसव केन्द्र एवं अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त स्टाफ अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ करें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ प्रांजल उपाध्याय ने शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करने एवं युवीन पोर्टल शतप्रतिशत एंट्री करने के निर्देश दिए, जिन उपस्वास्थ्य केंद्रों एंट्री कम है उन्हें एक सप्ताह में एंट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी सेहरा, भैंसदेही, बीपीएम, बीसीएम, सेक्टर चुनलोमा के कार्यकर्ता, सेक्टर रोढ़ा, बोरगांव कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026