लोहरदगा: उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, SIR को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक की
लोहरदगा उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।