बांसवाड़ा: पंचायतीराज चुनाव का चौथा चरण संपन्न, 8 पंचायत समितियों में बंपर 86.70% मतदान
पंचायत समितियों की 276 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए उत्साहपूर्ण मतदान हुआ। सायं 6 बजे तक कुल 86.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 5,58,444 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छोटी सरवा पंचायत समिति 92.14 प्रतिशत (43,763 मतदाता) मतदान के साथ शीर्ष पर रही, जबकि गढ़ी में सबसे कम 79.86 प्रतिशत (79,401 मतदाता) वोटिंग हुई।