कहरा: महिषी थाना क्षेत्र में कोठिया आरापट्टी सड़क किनारे एक युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच
Kahara, Saharsa | Jan 14, 2025 महिषी थाना क्षेत्र के कोठिया आरापट्टी समीप सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में 1 युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही परिवारवालों ने युवक की हत्या कर देने की आशंका जताया हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।