कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र के माथा गांव में खेत के आर तोड़ने को लेकर विवाद में मारपीट, एक युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Jan 13, 2025 सलखुआ थाना क्षेत्र के माथा गांव वार्ड 2 में खेत का आर तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के लोगों ने आपस में जमकर मारपीट किया है। जिस मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी युवक का नाम बृजेश कुमार जो कि सलखुआ थाना क्षेत्र के माथा गांव वार्ड 2 का रहने वाला बताया जा रहा है।