बैहर: वन अधिकार और पेसा कानून को लेकर अडोरी में बैठक, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विधायक संजय उइके ने दिया समाधान का भरोसा
ग्राम पंचायत अडोरी के सामुदायिक भवन में रविवार 12 जुलाई 2026 को वन अधिकार एवं पेसा कानून से संबंधित बैठक दोपहर लगभग 1 बजे आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर वन अधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अपनी समस्याओं को विधायक संजय उइके के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि पेसा कानून के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार (पट्टा) के लिए प्रस्तुत किए गए