भीलवाड़ा: सदर थाना पुलिस ने की सख्त नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की जांच और नियम तोड़ने वालों पर की कार्रवाई
जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने सोमवार को सघन नाकाबंदी एवं वाहन जांच अभियान चलाया। थाना परिसर के बाहर लगाए गए विशेष चेकिंग पॉइंट पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।