अशोक नगर: अशोकनगर में महिला ने फांसी लगाई, मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई, बेटी ने रात 3 बजे पिता को किया था फोन
अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र की शंकर कॉलोनी में एक 25 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान नेहा पति रंजीत लोधी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खिरिया सहराई गांव के रहने वाले हैं। मायके पक्ष ने महिला की हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।