दरभंगा: दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं, विभागीय कार्यों की प्रगति, न्यायालय संबंधी मामलों तथा विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। यह जानकारी सोमवार की शाम 4.45 बजे दी गई।