भीलवाड़ा: चंद्रशेखर आजाद नगर में कूलर की प्लाई काटते समय कटर मशीन की चपेट में आया युवक का हाथ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
शिवाजी नगर निवासी युवक सोमवार को चंद्रशेखर आजाद नगर में दुकान पर कूलर की प्लाई की कटिंग का कार्य करने गया हुआ था इसी दौरान कटर मशीन उसके हाथ पर चलने से वह लाहुल लुहान हो गया जिसे घायल अवस्था में महात्मा गांधी अस्पताल में सोमवार दोपहर 2:00 बजे उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|