भीलवाड़ा: सिटी कंट्रोल रूम के बाहर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी से संबंधित प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटन
सोमवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा सिटी कंट्रोल रूम के बाहर डॉ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई ,जिसका मान्यवर चंद्रभान DYSP चित्तौड़गढ़, अखेराम बड़ोदिया, अधीक्षण अभियंता नगर निगम, प्रकाशचंद्र जाटव अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग भीलवाड़ा द्वारा दोपहर 12:15 बजे फीता काट के उद्घाटन किया|