भीलवाड़ा: सुवाणा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया
विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को रक्तदान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। आज सोमवार को सुबह 8 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुवाणा में रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ । दोपहर करीब 12 बजे तक भी रक्तदान करने वालों का हुजूम उमड़ रहा था।