भीलवाड़ा: पंडेर के समीप चलती बाइक में कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर गिरी, गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती
पंडेर थाना क्षेत्र निवासी महिला रविवार को अपने रिश्तेदार के साथ किसी कार्य से जहाजपुर की ओर जा रही थी इसी दौरान पंडेर के समीप बाइक में महिला के कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गई,जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला को गंभीर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|