*"राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का दायित्व हम सभी का है" - राज्यमंत्री महेश शुक्ला*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15.08.2026*
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला महाविद्यालय बस्ती में हर्षोल्लास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मा0 महेश शुक्ला* ने महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
इसके पश्चात *प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी* द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई एवं उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़ा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हजारों-लाखों लोगों के बलिदान से प्राप्त आजादी की रक्षा हमें अनुशासित एवं मर्यादित व्यवहार तथा सृजनशीलता से करनी होगी।
मुख्य अतिथि *राज्यमंत्री महेश शुक्ला* ने कहा कि आज ही के दिन हमारे देश का ध्वजारोहण हुआ था। इसे "जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक ऐसे ही लहराना होगा"। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमें सदैव तत्पर रहना होगा। "हम रहे ना रहे देश रहना चाहिए" की भावना के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का दायित्व हम सभी का है।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। *निधि, रिमझिम, कीर्ति, गुड़िया, नैंसी, अंशिका, दिव्या, रोशनी, चांदनी* ने नृत्य प्रस्तुत किया। *उम्मे कुलसुम, अपर्णा, आंचल, शिक्षा मिश्रा, श्वेता* ने झंडा गीत एवं देशभक्ति गीत गाए। *तनु शुक्ला, चांदनी, पलक, यदा, नुजहत फातिमा एवं सरिता* ने भाषण दिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका *"सृजन सरिता"* का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को पुस्तकें पढ़ने एवं अनुशासित होकर देश सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पत्रिका का सम्पादन *डॉ0 नूतन यादव, डॉ0 सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन* द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 नूतन यादव व डॉ0 सुधा त्रिपाठीने संयुक्त रूप से किया। आभार ज्ञापन *डॉ0 रघुवर पाण्डेय* ने प्रस्तुत किया।
महिला महाविद्यालय का यह आयोजन देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम रहा। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम की भावना से भर दिया। मुख्य अतिथि के उद्बोधन ने युवाओं को राष्ट्रसेवा और अनुशासन का संदेश दिया। पत्रिका "सृजन सरिता" के विमोचन से साहित्यिक सृजन को भी बढ़ावा मिला। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि शिक्षण संस्थाएं न केवल शिक्षा का केंद्र हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला भी हैं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर *बेगम खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक आलम चौधरी, डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 वीना सिंह, डॉ0 स्मिता सिंह, डॉ0 रुचि श्रीवास्तव, डॉ0 प्रियंका मिश्रा, डॉ0 रजनी सिंह, जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, अखिलेश कुमार सिंह* सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*